[kanpur] - 'सेवाराम' नशे में झूमता हुआ आया और दुल्हन के ऊपर गिर गया, इसके बाद जो हुआ...
जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन खाना खा रहे थे, तभी एक बाराती दुल्हन के ऊपर गिर गया। शादी समारोह में बाराती की यह हरकत कन्या पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बात यहीं नहीं रुकी जब उसका नशा कम हुआ और पिटाई का अहसास हुआ तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने जो किया उससे अफरा-तफरी मच गई।
मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। जहां कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी कल्लू के पुत्र कृष्णा की बारात बुधवार को मुख्यालय से सटे ब्रह्माडेरा आई थी। जयमाल कार्यक्रम के बाद रात करीब एक बजे दूल्हा व दुल्हन परिजनों के साथ खाना खा रहे थे। तभी बाराती सेवाराम नशे में झूमता हुआ आया और दुल्हन के ऊपर गिर गया। यह कन्या पक्ष के लोगों को नागवार गुजरा।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/77QitQAA