[mahoba] - वाहन की टक्कर से आटो पलटा, छह घायल
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास मार्ग में रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर महोबा आ रहे आटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से आटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में बेकाबू ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए।
रेलवे स्टेशन महोबा से बुधवार की रात एक आटो आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठाकर रोडवेज बस स्टैंड आ रहा था। चरखारी बाईपास मार्ग में अज्ञात वाहन ने आटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आटो में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को आटो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में राजेंद्र (22), मुन्ना (50), अर्चना (20), मुल्लू (60), भान सिंह (42) समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। यात्रियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया था। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/7q9HQAAA