🇸🇦 सऊदी अरब में अब महिलाएं 👩✈️ उड़ाएंगी हवाई जहाज✈️
मुस्लिम देश सऊदी अरब में भी अब महिलाओं को लेकर बदलाव की बयार बह निकली है। पहले महिलाओं के हाथ में वाहनों की स्टेयरिंंग थमा दी गई थी तो अब उन्हें हवाई जहाज उड़ाने की आजादी दे दी है।
वक्त के साथ सऊदी में महिलाओं को लेकर कई बदलाव हुए हैं। इस बदलाव ने महिलाओं को आजादी से जीने का हक दिया है। पिछले कुछ समय में सऊदी अरब के 32 वर्षीय राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान ने कई साहसिक फैसले लिए जिसकी दुनियाभर में तारीफ हुई। वह अपने उस वादे पर आगे बढ़ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश अब उदारवादी इस्लाम को अपनाएगा।
सऊदी अरब ने पिछले साल सितंबर में एक आदेश जारी कर महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की अनुमति दी थी और अब हवाई जहाज उड़ाने की। गौरतलब है कि सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र ऐसा देश था जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। यही नहीं इसके साथ ही यहां की महिलाओं को स्टेडियम में खेल मुकाबले देखने की अनुमति तक नहीं थी।
यहां देखें फोटो- http://v.duta.us/BFTMRQAA