[sikar] - मिलेगी फूलों की महक संग सेल्फी लग रहे फल व फूलदार पौधे
सीकर. स्मृतिवन अब पहले से ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। अभी तक यहां कांटेदार वृक्षों की संख्या ज्यादा है। इनको अब हटाया जा रहा है। इनकी जगह फल व फूल वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही यहां मन को सुकून देने वाला नजारा नजर आएगा। लंबे चौड़े क्षेत्र में फैले स्मृति वन में मशीन के माध्यम से कांटेदार पेड़ों को काटा जा रहा है। इसके साथ ही यहां नई किस्मों के पौधे लगाए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह शाम भ्रमण के लिए आते हैं। सुबह तो यहां निशुल्क योग कक्षा भी चलती है। इसके अलावा युवा खेलने के लिए भी आते हैं। यहां बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां भी लगी हुई है। जगह-जगह कचरा पात्र व बायोटॉयलेट भी लग चुके हैं। नर्सरी में पौध भी तैयार हो रही है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/Jvi9QAAA