[tonk] - प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई पूर्व उपमुख्यमंत्री की पुण्यतिथि
टोंक. जिला कांग्रेस की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की नवीं पुण्यतिथि रविवार को बस स्टैण्ड के सामने स्थित सर्कल पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता चौधरी ने कहा कि बनवारी लाल कांग्रेस संगठन के वो शख्सियत थे, जिनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
संगठन की मजबूती के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला परिषद सदस्य मणिन्द्र लोदी एवं उनकी पुत्री पूर्व प्रधान अलका बैरवा ने भी बैरवा के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, एडवोकेट शकीलुर्रहमान, देवकरण गुर्जर, प्रताप मल रणवाल, रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान, पार्षद विकास लोदी, श्योजी राम मीणा, आत्माराम गोयल, अनुराग गौतम, सुनील बंसल, जर्रार खान आदि ने बैरवा की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/mmto5QAA