अत्याधुनिक वाहनों से लैस हुआ दुधवा का नेशनल पार्क
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों की रक्षा करने के साथ ही हिंसक हुए वन्यजीवों को सही रास्ते पर लाने में मदद के लिए पार्क प्रशासन को तीन आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए ए हैं। ये वाहन अत्याधुनिक चीजों से लैस हैं। इनमें शामिल वैन में जानवरों का इलाज किया जा सकेगा। वहीं पेट्रोलिंग के लिए दो तीन जिप्सी दी गई हैं तो ट्रैकुलाइज किए गए जानवरों को ले जाने के लिए दो ट्रैक्टर दिए गए हैं। ये ट्रैक्टर भी पेट्रोलिंग के काम आएंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व में कई वन्यजीवों के साथ ही दुर्लभ प्रकार के पक्षी प्रवास करते हैं। पार्क में स्वच्छंद विचरण करते हुए वन्यजीवों को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से सैलानियों की भीड़ लगती है। इसको लेकर पार्क प्रशासन पेट्रोलिंग को लेकर भी सतर्क है। पेट्रोलिंग के दौरान कोई वन्यजीव किसी का शिकार न कर सके। इसके लिए पार्क प्रशासन को आधुनिक वाहनों की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार की तरफ से पार्क प्रशासन को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें तीन जिप्सी पार्क को दी गईं हैं। जिसमें आसानी से वन्यजीवों को लाया व ले जाया सकता है। इसके अलावा पिंजरा आदि लाने व ले जाने के लिए एक रैपिड रिस्पांस वैन दी गई है। इस वैन में डॉक्टरों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि कोई बड़ा वन्यजीव घायल हुआ है तो उसका उपचार वैन में ही हो सके। जाली के केबिन वाले दो ट्रैक्टर भी पार्क प्रशासन को मिले हैं। जिसके जरिए पेट्रोलिंग के दौरान अगर कोई वन्यजीव हमला करता है तो उससे आसानी से बचा जा सकता है। टैंकुलाइज करके ले जाए जाने वाले जानवरों को भी इन ट्रैक्टर से ले जाना आसान होगा। पहले यह पेट्रोलिंग हाथियों से होती थी, लेकिन अब ट्रैक्टरों के माध्यम से जंगल में आसानी से पेट्रोलिंग की जा सकेगी।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/OA59vQAA