अलवर दशहरा 2019 : धूं-धूं कर जला रावण का अहंकार, रावण दहन देखने के लिए उमड़ा पूरा शहर
अलवर. Dussehra 2019 In Alwar : अलवर में विजय दशमी पर्व ( Dussehra In Alwar ) धूम-धाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर जैसे ही श्रीराम ने रावण का वध किया, श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। अलवर के दशहरा मैदान पर पुरुषार्थी समाज की ओर से रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया गया। इसके साथ ही वातावरण में आतिशबाजी गूंजने लगी। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में हुआ। यहां गाजे बाजे और बैंड बाजों के साथ निकली भगवान श्रीराम की सवारी जब यहां पहुंची तो श्रीराम का जयघोष किया गया। रावण दहन के दौरान मंच पर अलवर सांसद महंत बालकनाथ, शहर विधायक संजय शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तम सिंह, सभापति अशोक खन्ना के साथ कई लोग मौजूद रहे।...
फोटो - http://v.duta.us/Rfac7gAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/OrPZmAAA