आदि शक्ति के लगे जयकारे, नम आंखों से दी विदाई
आदि शक्ति के लगे जयकारे, नम आंखों से दी विदाई
झांसी। मंगलवार को दशहरा पर्व पर शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। महानगर जय मां अंबे - जय मां जगदंबे के जयकारों से गूंजता रहा। मां शक्ति स्वरूपा के दर्शनोें के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा रही और पुष्प वर्षा कर प्रतिमाओं का जोरदार स्वागत किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमाएं, जलाशयों में विसर्जित कर उन्हें विदाई दी।
शहर, सीपरी, सदर, नगरा सहित सभी जगहों पर मां की भक्ति में श्रद्धालु पिछले नौ दिन सराबोर रहे। शारदीय नवरात्र पर सभी छोटे - बडे़ देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता मां के दर्शन के लिए उमड़ता रहा। वहीं, आकर्षक दुर्गा पंडालों में भी मां के भजन गूंजते रहे। नवमी को पूजा अर्चना के बाद व्रत खोले गये और अनुष्ठान भी लोगों ने पूरे किए। दशहरा पर मंगलवार की सुबह सभी पंडालों में वाहनों को सजाया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाएं कंधे पर लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद ढोल, नगाढ़ों और बैंड की धुन पर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्राएं निकलीं। शहर में सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएं एकजुट र्हुइं। यहां पुष्प वर्षा के बीच प्रतिमाएं लक्ष्मी तालाब के लिए निकलीं, जो रघुनाथ जी मंदिर तिराहा, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार से होकर लक्ष्मी तालाब पर पहुंचीं। यहां वेद मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों के बीच मां जगदंबा की प्रतिमाओं को जलाशय में विसर्जित किया। इधर, सदर व सीपरी की प्रतिमाएं पहूज नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान युवाओं की टोलियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और धार्मिक धुनों पर खूब थिरके।...
फोटो - http://v.duta.us/T8yheQAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/SuObxAAA