ऐतराज के बाद बदल दिया रावण का भगवा पोषाक
चंदौसी। श्री रामबाग धाम पर रावण का पुतला तैयार कर उसे भगवा रंग की पोशाक पहना दी गई। हिंदू जागरण मंच ने इसका कड़ा विरोध किया तो आनन-फानन में बदल दिया गया। भगवा रंग को काला कर दिया गया। इसके बाद लोग शांत हुए।
श्री रामबाग धाम पर श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से रावण के स्वचलित पुतले का दहन कराया जाता है। इस बार भी सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन इस बार लंकाधिपति रावण के वस्त्रों का रंग भगवा कर दिया गया।
रावण का कुर्ता भगवा व हरे रंग की धोती पहनाकर खड़ा कर दिया गया। सुबह से तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने देखा तो रावण के भगवा रंग पर कड़ा ऐतराज जताया।...
फोटो - http://v.duta.us/XMh2hAAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/JyRuJgAA