कुल्लू दशहरा में 12 अक्तूबर को होगी महानाटी, दो हजार बंजतरी एक साथ बजाएंगे देवधुन
आठ से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में विदेशी सांस्कृतिक दलों के साथ बॉलीवुड के स्टार गायक भी धूम मचाएंगे। दशहरे में रूस के अलावा श्रीलंका और मलयेशिया के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा देश के करीब एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक दल भी अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति को पेश करेंगे। केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के दलों ने हामी भर दी है।
दशहरा में बाहरी कलाकारों के साथ हिमाचल के स्थानीय लोक कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन सात दिनों तक करते रहेंगे। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्वरूप खान ने प्रस्तुति दी। जबकि, दूसरी सांस्कृतिक संध्या यानी नौ अक्तूबर को सुरेश वाडेकर, 10 को पंजाबी कलाकार निंजा,11 को ज्योतिका टांगरी व कुशल पाल, 12 को सिराज खान, 13 को सोनू निगम और 14 को हिमाचली नाइट आयोजित की जाएगी।...
फोटो - http://v.duta.us/fu8g2gAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/w6RnggAA