मिडिल ईस्ट में सेना👮♂️ भेजना सबसे बड़ी गलती👎- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मिडिल ईस्ट में अमेरिका द्वारा सेना भेजे जाने को सबसे बड़ी गलती बताया है। ट्रंप इससे पहले भी दुनिया भर में चल रहे सैन्य अभियानों पर अपनी असहमति जता चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था, और कहा था कि वह कोशिश करेंगे कि अमेरिकी सैनिक जल्द से जल्द अपने देश वापस लौट सकें।
अब उन्होंने बाकायदा एक ट्वीट कर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में लड़ाई और सेना तैनात कर 8 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसमें हमनें अपने हजारों बहादुर सैनिक गंवाए है। इसके अलावा सैकड़ों सैनिक ऐसे हैं, जो बुरी तरह घायल हुए हैं। इतना ही नहीं दूसरी तरफ भी लाखों लोग मारे गए। मिडिल ईस्ट में जाना हमारे देश के इतिहास में सबसे बुरी गलती थी।'
फोटो - http://v.duta.us/FZ7zLgAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/SF3C8wAA