तीरंदाजी में केआर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
मथुरा। केके कॉलेज कासगंज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में किशोरी रमण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इंडियन राउंड में राजाबाबू ने रजत पदक, भागवना ने स्वर्ण प्राप्त किया। वहीं रिर्क में रितिक चौधरी ने स्वर्ण पदक और जीवन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।
कंपाउंड में अंकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। किशोरी रमण विद्यालय को ओवरऑल चैंपियनशिप प्रदान की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय त्यागी, डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय, योगेंद्र सिंह राणा ने विजयी टीम को बधाई दी।
नेपाल में पदक पाने वाले सम्मानित
मथुरा। भारत सेवा न्यास ने नेपाल में पदक पाने वाले मथुरा के सात खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। समारोह में पूजा बेनीवाल, प्रिया सिंह, गोविंद सिंह, प्रियंका बंसल, धीरज कुमार, आकाश चौधरी, भुवनेश्वर चौधरी को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव, डॉ. चारू जैन, संगीता पांडव, रुस्तम लोधी, संजीव चौधरी, अनुराग पांडे, राजेश सारस्वत, आभा शर्मा, आभा चौधरी, संजीव सिंह, रमेश पेसवानी, आदित्य चौधरी, अनुराग पांडे थे।
फोटो - http://v.duta.us/qoOyiAAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/IGFPyQAA