दहेज के लिए महिला को दिया तीन तलाक
दहेज के लिए महिला को दिया तीन तलाक
दोघट। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके पति ने उसे तीन तलाक भी बोल दिया। न्यायलय के आदेश पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फौलादनगर निवासी आस मोहम्मद ने अपनी बेटी परवीन की शादी छह साल पहले असारा गांव निवासी महताब के साथ की थी। परवीन ने बताया कि उसके ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज की मांग कर उनसे रूपये लेते रहे। पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। एक सप्ताह पूर्व पीड़िता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो उसके पति ने अपने परिजनों के कहने पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता को घर से निकाल दिया। उसने ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति महताब, ससुर मौसम, सास इस्लामति, जेठ तहसीम, देवर मुकीम निवासी असारा, ननद वसीला, ननदोई इस्लाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 398ए, 323, 376 आईपीसी, दहेज अधिनियम 3/4 एवं मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/bPVqawAA