धूमधाम से मनाया विजय दशमी का पर्व
कठुआ। विजयदशमी का त्योहार मंगलवर को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत, जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल, अतिरिक्त जिला उपायुक्त घनश्याम सिंह और पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
दोपहर के समय रामलीला मैदान युद्ध क्षेत्र में तो दशहरे के बाद अयोध्या में तब्दील हो गया। रामलीला मैदान में भगवान राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रावण के वध के बाद रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। भगवान राम ने अग्निबाण छोड़कर तीनों पुतलों को आग लगाई। जिला उपायुक्त ने कहा कि देश में कई तरह के रावण है। कुरीतियों के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ लोगों को एकजुट होकर लड़ना है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी दशहरे का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और बुराई पर अच्छाई की जीत को मनाया।...
फोटो - http://v.duta.us/9NRrvQAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/dNE3ywAA