पंचायतों के 19 हजार वार्ड सदस्य संभालेंगे ग्रामीण खेलों की कमान
पंचायतों के हजारों वार्ड मेंबरों को ग्रामीण खेल की कमान सौंपी गई है। प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान बनाए जाएंगे ताकि फिट इंडिया का अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा सके। वार्ड सदस्यों को ग्रामीण खेल और फिटनेस समन्वयक बनाया गया है। गांवों में खेल गतिविधियों और ग्रामीण युवाओं की शारीरिक फिटनेस और खेल गतिविधियां का विस्तार होगा। समय-समय पर ग्रामीण महादौड़ के आयोजन में समन्वयकों की अहम भूमिका रहेगी।
केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव राहुल भटनागर ने इस संबंध में एक पत्र प्रदेश के प्रधान सचिव सहित देश के अन्य राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को भी जारी कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में प्रदेश सरकार ने क्या कदम अभी तक उठाए हैं? इसके बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराने को कहा है। प्रदेश में कुल 3224 पंचायतें हैं। इन पंचायतों में करीब 19 हजार वार्ड मेंबर हैं। इनको ग्रामीण स्पोर्ट्स एंड फिटनेस समन्वयक बनाया गया है।...
फोटो - http://v.duta.us/oRKjeQAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/Qj1bCwAA