प्रेमी संग मिल पति को फंदे पर लटकाने की कोशिश
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया। बताते हैं कि पति को फंदे पर लटकाकर मारने की भी कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक घर पहुंचे पति ने पत्नी के साथ एक अन्य युवक को देखा तो भड़क गया। पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने महिला और उसके पति सहित एक अन्य युवक को पकड़ लिया है।
मंगलवार को सुबह दस बजे एक गांव के लोगों ने धनारी पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दी कि एक महिला अपने पति को प्रेमी की मदद से फंदे पर लटका रही है। पति शोर मचा रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह घर में घुसकर पति को बचा लिया। हालांकि वह मुंह में चोट लगने के कारण घायल हो गया। बताते हैं कि महिला का पति बाहर गया था। वह मंगलवार की सुबह अचानक घर पहुंचा तो उसके घर पर एक व्यक्ति बाहर खड़ा था। तो दूसरा उसकी पत्नी के साथ कमरे के अंदर था। पत्नी के साथ अन्य युवक को देखकर पति भड़क गया।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/DPRDDgAA