पुष्करनाथ चौधरी बने राजस्व महासंघ के अध्यक्ष
पुष्करनाथ चौधरी बने राजस्व महासंघ के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। जिले में राजस्व महासंघ का गठन हुआ है। नए संगठन में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और संग्रह अमीन शामिल किए गए हैं। तहसीलदार सदर पुष्करनाथ चौधरी को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में 35 लोग शामिल किए गए हैं।
तहसील सदर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से खतौली के तहसीलदार भगत सिंह को संयोजक, शस्त्र सहायक कलक्ट्रेट नरेंद्र सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। तहसील सदर के तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ उपाध्यक्ष पद पर नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, राजस्व निरीक्षक सतेंद्र अग्रवाल, लेखपाल सतेंद्र बालियान, संग्रह अमीन धर्मेंद्र सिंह, निकुंज वालिया, सुरेंद्र कुमार, चेनमैन निर्भय सैनी को बनाया गया है। महासचिव पद पर लेखपाल अनिल वर्मा को रखा गया। सहसचिव पद पर राजस्व निरीक्षक राकेश गुप्ता, बबलू कुमार, लेखपाल अनिल सिंह, अरविंद शर्मा, मूलचंद सैनी, योगेंद्र महले, मनोज शर्मा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष संग्रह अमीन शैलेंद्र कुमार बने। संगठन मंत्री संजीव मलिक, लेखा परीक्षक शौकत हुसैन, मीडिया प्रभारी कृष्णपाल बनाए गए। इसी के साथ कार्यकारिणी में सदस्य ऋषिपाल सिंह, विनोद त्यागी, किशनलाल, मोतीराम, सियानंद, ललित मोहन शर्मा, ओम प्रकाश, प्रमोद सैनी, रविता, मदनलाल, सहेंद्र, अनिल त्यागी, सुधीर कुमार बनाए गए। जिला महासचिव अनिल वर्मा ने बताया कि दस अक्तूबर का जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/Ub6NkAAA