बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, धू-धू कर जला रावण
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। भगवान राम ने रावण का वध कर रावण के पुतले को तीर मार कर आग लगाई। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला तो उसके साथ ही सेक्टर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजयमान हो गया। वहीं करीब आधा घंटे तक दशहरा ग्राउंड में पटाखे और आतिशबाजी चलती रही। लंका दहन को देखने के लिए शहर भर के लोग दशहरा ग्राउंड में पहुंचे हुए थे। पांच बजे डियारा सेक्टर से शोभा यात्रा शुरू हुई जो 6.30 बजे रावमापा छात्र ग्राउंड रोड़ा पहुंची।
उल्लेखनीय हैकि इससे पहले शाम करीब 5 बजे रामनाटक समिति डियारा की ओर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा नगर परिषद ग्राउंड से डियारा सेक्टर, मुख्य बाजार, रौड़ा सेक्टर होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां पर पूरे मैदान की परिक्रमा करने के बाद श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान व अन्य रावण व कुंभकर्ण के पुतलों के पास पहुंचे। शाम करीब सात बजे भगवान राम ने आग लगा एक तीर रावण के पुतले की तरफ छोड़ा और रावण के पुतले में आग लग गई। इसके बाद साथ में खड़े मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया गया।...
फोटो - http://v.duta.us/41EbDgAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/rokZFwAA