भरत और केवट से लेनी चाहिए प्रेरणा : अतुल कृष्ण भारद्वाज
अमीनगर सराय। पुरा गांव स्थित परशुराम खेड़ा में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि लोगो को भरत व केवट से त्याग व भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि राम और भरत ने संपत्ति का बंटवारा नहीं किया, बल्कि विपत्ति का बंटवारा किया था और केवट ने समर्पित भाव से भगवान राम के पैर धोए थे। दुनिया की कोई भी मां अपने बेटों को कष्ट नहीं देती है। उन्होंने कहा की जो सच्चा ज्ञानी होता है समाज में वहीं ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। कनिष्ठ भी अपने गुणों से श्रेष्ठ हो सकता है। क्योंकि श्रेष्टता सदैव गुणों पर निर्भर करती है। महाराज सुरनमुनि, देवमुनि, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, एसपी वर्मा, मनोज ठेकेदार, दीपक शर्मा, नरसिंह, आजाद, पवन सिंघल, डॉ बाबूराम, सर्वदमन त्यागी, विजय शर्मा, कुसुमलता, नेहा मौजूद रहे।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/hJvF4gAA