मिनटों में चूर हुआ दशानन का धमंड
बीकानेर. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को अनेक स्थानों पर मनाया गया। लंका पति रावण सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। विजय दशमी का मुख्य कार्यक्रम राजकीय करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसके अलावा भीनासर, धरणीधर खेल मैदान तथा मेडिकल कॉलेज मैदान में भी रावण दहन किया गया। इससे पहले बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से झांकियां निकाली गई। इसमें युवक रामायण के पात्रों का रुप धरे शामिल हुए। साथ ही रावण तथा उसके परिवार के सदस्य के पात्र शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा तनेजा धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई करणी सिंह स्टेडियम पहुंची। यहां पर राम-रावण का युद्ध तथा आतशिबाजी हुई जिसे देखने के लिए लोग उमड़े। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता तैनात था। शोभा यात्रा ने स्टेडियम में चक्कर निकाला और इसके बाद आतिशबाजी हुई।...
फोटो - http://v.duta.us/lMbS4wAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/RDU-KwAA