मासूम को देवी का रूप मानकार यमुना में बहाने पहुंचा पिता, सिपाहियों ने पकड़ा
|
Agranews
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित पवन विहार में यमुना के घाट पर चार साल की बेटी के साथ आए पिता योगेश कुमार को सिपाही लल्लू सिंह और केडी बाबू ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि योगेश अपनी बेटी को देवी का रूप मानकर यमुना में विसर्जित करना चाहता था। सिपाहियों की सतर्कता से बच्ची को बचा लिया गया।
कालिंदी विहार निवासी योगेश कुमार प्राइवेट जॉब करता है। उसकी दो बेटियां हैं। एक दो साल की है, जबकि बड़ी बेटी चार साल की है। पवन विहार में लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे। शाम तकरीबन छह बजे योगेश अपनी चार साल की बेटी के साथ आया। वह बेटी के कपड़े निकालने लगा। इसके बाद यमुना में ले जाने की तैयारी कर रहा था।...
फोटो - http://v.duta.us/tPXG2gAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/kO3ljgAA