महाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान
महाराव शेखाजी की जयंती पर 174 प्रतिभाओं का सम्मान
शाहपुरा/अमरसर।
अमरसर कस्बे के महाराव शेखागढ में महाराव शेखाजी की 586 वीं जयंती पर सर्व समाज की 174 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व श्रीमाधोपुर विद्यायक दीपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व संस्थान अध्यक्ष पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपेन्द्र सिंह ने कहा की अमरसरवाटी क्षेत्र के ग्राम अमरसर में ऐसे महान पुरुष का जन्म होना एक गौरव की बात है। जिन्होंने शेखावाटी ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना परचम लहराया।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने कहा की महाराव शेखाजी एक महान पुरूष थे। उन्होंने शेखावत समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के मानव कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य किए थे। नारी सम्मान में नारी सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। इसलिए सर्व समाज को ही महाराव शेखाजी के आदर्शों पर चल कर आगे बढना चाहिए।...
फोटो - http://v.duta.us/R8uJjQAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/XHpSrwAA