राफेल जेट का महिमामंडन घपलों पर पर्दा डालने की कोशिश : सुनील सिंह
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने विजयदशमी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाकर राफेल की पूजा करने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि राफेल का महिमामंडन साबित करता है कि सरकार किसी घपले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।
विदेश जाकर इतना भोंडा प्रदर्शन भारत के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाला है। सरकार ने ऐसा आभास कराया है कि भारत की रक्षा केवल राफेल पर निर्भर है, जबकि यह सत्य से परे है। रक्षामंत्री के इस कृत्य से कांग्रेस की ओर से राफेल खरीद में लगाए गए आरोपों को बल मिला। चाहे वह एचएएल को काम न देने की बात हो या अंबानी को भागीदार बनाने की।
फोटो - http://v.duta.us/zPpCkwAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/K3XQJwAA