राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे छह खिलाड़ी
जिले के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। इसके लिए उनका चयन प्रांतीय टीम में हो गया है। 30वीं राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता 19 अक्तूबर से गुजरात के सूरत जिले में होगी। इसके लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया है। इनमें छह खिलाड़ी बागेश्वर जिले के भी हैं। इनमें रजनी जोशी, किरन आर्या, तुलसी कोरंगा, मुकेश रौतेला, जीवन फर्त्याल, सचिन भंडारी शामिल हैं।
उनके साथ टीम मैनेजर कामाक्षी, सौरभ सनवाल, कोच दीप्ति, राजेंद्र बिष्ट भी सूरत जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वलदिया, जुबैद अहमद, कोच विनीता रौतेला, संजीव खेतवाल, नीरज पांडे, गौरव उपाध्याय, रोशन गढ़िया, गणेश धपोला, गुंजन बाला, बबलू मटियानी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
फोटो - http://v.duta.us/Y6kTYAAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/aTix8QAA