श्मशान में अचानक मची भगदड़, 30 लोग जख्मी,2 घंटे रोकना पड़ा अंतिम संस्कार
देवगांव(जयपुर). वही गांव। वही स्थान और वैसी ही घटना। गांव के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। घटना ग्राम पंचायत काशीपुरा में श्मशान घाट पर मधुमक्खियों के हमले की (bee attack in jaipur) है। एक दिन पहले अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मधुमक्खियों के हमले से यहां 30 से अधिक जख्मी हो गए थे और फिर सोमवार को यहां लोग मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। कई गंभीर घायलों का राजकीय और आसपास के निजी क्लिनिकों में उपचार करवाया गया। मधुमक्खियों के हमले के बाद श्मशान घाट में दो घंटे तक दाह संस्कार रुक गया।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत काशीपुरा के पलसा की ढाणी निवासी फैलीराम पुत्र स्व: जगन्नाथ का मंगलवार को निधन हो गया। ग्रामीण और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान लेकर घाट पहुंचे। jaipur news दाह संस्कार की तैयारियां शुरू की। इसी बीच हजारों की संख्या में मधुमक्खियां श्मशान में भिनभिभाने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बचने के लिए भागते-भागते हुए भी 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों की मदद से सांभरिया के सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।...
फोटो - http://v.duta.us/jDGNfQAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/NDS4QwAA