श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा महोत्सव 13 को
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म संस्थान में शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 13 अक्तूबर शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भगवान केशवदेव के संपूर्ण मंदिर को चंद्रलोक के स्वरूप में सजाया जाएगा।
जन्मस्थान के लीला मंच पर रात 10 से 12 बजे तक लोक कलाकार श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में रासपंचाध्यायी के अनुरूप महारास लीला एवं गोपीगीत का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके बाद महारास लीला का समापन श्री गर्भगृह के शिखर के समीप श्री कृष्ण चबूतरा पर महाआरती के साथ होगा।
संस्थान के मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे गोचरण लीला पर स्थित गिरिराजजी के पंचगव्य अभिषेक से होगा। इसके बाद 11:30 बजे प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि 12 बजे तक गेट नंबर एक से होगा।
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/QprnNgAA