शहर में सुविधाघरों के नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी
शहडोल। शहर में सुविधाघरों के नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब १० पब्लिक प्लेस हैं लेकिन इनमें किसी भी जगह सुविधाघर का निर्माण नहीं किया गया है। नित्य क्रिया करने के लिए पुरूष एवं महिला सुविधाघरों की खोज करते हैं लेकिन इनको कहीं पर दिखता ही नहीं है। इससे वे खासे परेशान हो जाते हैं।
85 हजार है शहर की आबादी
शहर की लगभग 85 हजार आबादी है। इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए शहर में किसी भी पब्लिक प्लेस में सुविधाघरों का नहीं होना नगरपालिका की लापरवाही को दर्शाता है। त्यौहार के मौसम में लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही शनिवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। महेश सोनी ने कहा कि किसी भी पब्लिक प्लेस में सुविधाघर नहीं है। सुविधाघर नहीं होने से सभी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर में हर पब्लिक प्लेस पर सुविधाघर का निर्माण होना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यही बात रमेश धुर्वे ने कही। उन्होंने कहा कि पहले सब्जी मंडी सहित एकाध जगहों पर सुविधाघर मौजूद था जो अब नजर नहीं आ रहा है। त्यौहार को लेकर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसमें पुरूष तो कहीं पर नित्य क्रिया कर लेते हैं लेकिन महिलाओं को इसके लिए विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका को इस परेशानी का ध्यान रखना चाहिए।
फोटो - http://v.duta.us/rv8NLAAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/E24wmwAA