हर्षोल्लास से मनाया गया पलवल में दशहरा पर्व
पलवल। न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार, धर्म की अधर्म, गर्व की अहंकार, अच्छाई की बुराई, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर श्रीसनातन धर्म दशहरा समिति के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल परिसर के मैदान में लंका दहन के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों को जला कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की गई। पुतलों को जलाने से पहले कार्यक्रम स्थल पर राम और रावण का युद्ध हुआ। जिसमें राम ने रावण का वध किया। उसके बाद राम और लक्ष्मण ने धनुष बाण से तीर छोड़कर पुुतलों को जलाया। इस अवसर पर राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद बने पात्रों ने बाणों और गदा से प्रहार किए। जिसके बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले धूं-धूं कर जल उठे।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/S0uOZgAA