4 गुमशुदा के परिजनों ने देखा, सभी थानों मे गुमशुदगी खंगाली 5 दिन बाद भी अज्ञात
ग्वालियर। युवक की हत्या कर पुरानी छावनी इलाके में पहाड़ी पर फैंके गए शव की ५ दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान ४ गुमशुदा लोगों के परिजन शिनाखत करने थाने आए। शहर और देहात के सभी थानों की गुमशुदगी खंगाली लेकिन मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। यह तो साफ है कि उसकी हत्या हुई है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की, मृतक की पहचान के बाद पुलिस आगे बढ़ सकेगी। फिलहाल पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है। ४ अक्टूबर को मूर्ति वाली पहाड़ी पर सडक़ किनारे झाडियों में शव पड़ा मिला था। शुरूआत में पुलिस को लगा यह लापता मौहम्मद अब्दुल का शव है। लेकिन परिजनों ने आकर देखा तो अब्दुल का नहीं था। आस-पास रहने वाले लोगों को बुलाकर शव को दिखवाया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक का फोटो और जानकारियां शहर और देहात के थानों को भेजी थी। ताकि उनके थाना क्षेत्र से अगर कोई लापता है तो कही यह शव उसी का तो नहीं है। इसके बाद चार गुमशुदा हुए लोगों के परिजन पहचान के लिए थाने आए। कुछ पीएम भी गए। लेकिन उनमें से एक ने भी शव को नहीं पहचाना। पुलिस का मानना है मृतक दूसरे शहर का है। उसकी हत्या करके यहां पहाड़ी पर लाकर फैंका गया है। इसलिए उसकी पहचान में देरी हो रही है। भिंड, मुरैना के थानों में भी मृतक से संबधित जानकारी भेज दी गई ताकि उसकी पहचान हो सके।...
फोटो - http://v.duta.us/_b_ikwAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/yKqPQwAA