Video News: बुराई के प्रतिक रावण का अहंकार स्वाहा...
रतलाम. असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी पर रतलाम के नेहरू स्टेडियम और हनुमान ताल पर बुराई का प्रतिक रावण का अहंकार स्वाहा हो गया। प्रभु श्रीराम के अग्निबाण से बुराई का प्रतिक धू-धुकर जल उठा तो इससे पहले सतरंगी आतिशबाजी से पटा आसमान खुशियों की चमक बिखेर रहा था। रावण दहन होते ही सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी, अब देररात तक शहर में दशहरा मिलन का दौर भी चलेगा।
स्टेडियम में 51 फीट उंचे रावण के पुतले एवं लंका का दहन
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतिक दशहरा पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। शहर में दो प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी के साथ बैंडबाजों की धून पर रावण और लंका का दहन हुआ। नेहरू स्टेडियम में बैंड की सुमधुर धुन, आतिशबाजी के बाद रावण दशानन्द के पुतले व लंका का दहन किया गया। 51 फीट उंचे रावण के पुतले एवं लंका का दहन हुआ। कालिका माता मंदिर से रामजी की सवारी झिलमिल झांकीयों के साथ पहुंची। रामरथ पर राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में कार्यकर्ता शोभायमान रहे। यह सवारी नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंची, विजयादशमी उत्साह से मनाई गई।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/kd4dagAA