निर्माण में धीमी गति, गड़बड़ी से डीआरएम खफा
फर्रुखाबाद। दिसंबर में प्रस्तावित जीएम निरीक्षण को लेकर चल रहे सुंदरीकरण के कार्य की गुणवत्ता और धीमी गति को देख मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश कुमार सिंह बेहद नाराज दिखे। कहा कि यदि आप लोग यहां कैंप नहीं करेंगे, तो स्थिति खराब होगी। आवासों की छतें टपकने की शिकायत मिली, शौचालय भी बदहाल दिखे। निर्माण में मनमानी बरतने पर खफा हो गए। कहा कि इन ईंटों का प्रयोग न करें। क्योंकि आप लगाओगे पीली ईंट ही। वह छह महीने में खत्म हो जाएंगी।
डीआरएम दिनेश कुमार सिंह स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से गुरुवार सुबह 8.10 बजे पहुंचे। पौने नौ बजे वह ट्रेन से उतरे। गंदी पुरानी बेंचें देख नाराजगी जताई। कहा, इन्हें हटाकर नई लगाएं। इसके बाद वह ओवरब्रिज पर पहुंचे। उन्होंने झूलते तारों को अंदर करने को कहा। पुल से ही उन्होंने मालगोदाम का निर्माणाधीन प्लेटफार्म देखा। रोडों की जानकारी ली। सहायक मंडल इंजीनियर अश्वनी कुमार तिवारी ने जब नक्शा दिखाया। बोले, यह सब बेकार है। मनमाना काम हो रहा है। इन हालातों से जीएम को निरीक्षण कराना मुश्किल होगा। उन्होंने निर्माण के अफसरों को कैंप करने के निर्देश दिए।...
फोटो - http://v.duta.us/XU9uPgAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/msXaMQAA