मतभेद पैदा करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं: रजनी
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस को उन नेताओं की कोई जरूरत नहीं है जो पार्टी के भीतर झगड़ा फैलाते हों। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सब नेताओं को पूरा मान सम्मान दिया है। फिर भी अगर कोई मतभेद पैदा करने की कोशिश करता है तो उसको पार्टी से बाहर कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव जीतने की अपील की।
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के दौरान पाटिल ने दो टूक कहा कि किसी को भी कांग्रेस पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। पार्टी की झूठी तारीफें करने वालों की जगह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने वालों को सम्मान दिया जाएगा।...
फोटो - http://v.duta.us/2Tc8rwAA
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/wxuf9gAA