स्वतंत्रता सेनानी चौ. शंकरलाल दुबे की स्मृति में कार्यक्रम आज
नरसिंहपुर. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर आज पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता सेनानी चौ.शंकरलाल दुबे की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डाक परिमण्डल द्वारा जारी किए गए डाक आवरण के सन्दर्भ में हो रहे कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति समेत अनेक गणमान्य जन शामिल होंगे। गौरतलब है कि भारतीय डाक विभाग मध्यप्रदेश परिमंडल ने 2 अक्टूबर को बापू के अनुयायी स्वतंत्रता सेनानी चौधरी शंकरलाल दुबे के सम्मान में विशेष आवरण जारी किया था। समारोह में महाकौशल के प्रमुख सेनानी दुबे के यशस्वी कृतित्व को विशेष रूप से रेखांकित किया जायेगा।...
यहां पढें पूरी खबर- - http://v.duta.us/YFLbAgAA