[delhi-ncr] - मामा की बंदूक से खेलते-खेलते दब गया ट्रिगर, गई 14 साल के भांजे की जान
बुलंदशहर में गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल 14 वर्षीय प्रिंस अपने मामा की लाइसेंसी बंदूक से खेल रहा था। खेल-खेल में उससे ट्रिगर दब गया और गोली उसे लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंस के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामा की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर पुलिस ने उन पर लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
फोटो - http://v.duta.us/wxZd5wAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/4Vk_3gAA