[katni] - एक्सीलेंस स्कूल के अर्जुन का एमपी एथलैटिक्स दल में सिलेक्शन, शहर में खुशी का माहौल
कटनी. लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल के आदेशानुसार संस्था में ही अध्ययनरत् छात्र का चयन मध्यप्रदेश एथलैटिक्स दल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे व प्राचार्य विभा श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में संस्था को यह उपलब्धि हासिल हुई है। संस्था के कोच शेखर पाठक ने बताया कि अर्जुन कुशवारा नें क्रॉस कंट्री राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ग्वालियर में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए गुजरात के लिए चयन हुआ है। जिसका प्री नेशनल कोचिंग कैंप 8 से 13 फरवरी के मध्य इंदौर में आयोजित होगा। तथा राष्ट्रीय स्तर की एथलैटिक्स प्रतियोगिता 15 से 17 फरवरी को नाडीयाड गुजरात में आयोजित होगी। विभा श्रीवास्तव व पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीष शर्मा के द्वारा छात्र अर्जुन कुशवाहा को सम्मानित किया गया। छात्र अर्जुन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संपूर्ण मध्यप्रदेश में अव्वल आकर न केवल विद्यालय का बल्कि कटनी जिले गौरवांवित किया है। इसका श्रेय संस्था के व्यायाम शिक्षक शेखर पाठक और शैलबाला मैथ्यूज को दिया है।...
फोटो - http://v.duta.us/QsbrrQAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/VxAJgQAA