[varanasi] - जगत में माता से श्रेष्ठ कोई नहीं : विनोद महाराज
वाराणसी। संपूर्ण पृथ्वी पर माता से बढ़कर कोई श्रेष्ठ नहीं है। माता के विपरीत आचरण करने पर उस व्यक्ति का पतन सुनिश्चित है। उक्त बातें कथा मर्मज्ञ डॉ. विनोद महाराज ने कहीं। वह रविवार को संत पंजाबी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित हनुमान चालीसा कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन प्रवचन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमें अपने भीतर छिपे काम, क्रोध, मद, लोभ और मोह जैसे तमाम दुर्गुणों को प्रबल इच्छाशक्ति से जलाकर समाप्त करना होगा। तभी हम अपने जीवन में परम उद्देश्य को पाने में सफल होंगे। प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन एवं माल्यार्पण महामंडलेश्वर महंत राजकुमार दास एवं प्रभारी राम लोचन दास ने किया।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/gWAaYQAA