[varanasi] - मऊ : सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार की सुबह सड़क के किनारे बोरी में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा फेंका मिला। जिससे जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को नष्ट करवाया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के लोग सुबह सैर पर निकले थे कि सड़क के किनारे एक बोरे से खून बहता हुआ देखा। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे का मुंह खोलवाया तो उसमें प्रतिबंधित जन्तु का मांस और चमड़ा भरा हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है लेकिन लोगों ने सवाल उठाया है कि बोरे में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा सड़क के किनारे फेंका जाना इस बात की पुष्टि करता है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित जानवरों का वध किया जा रहा है।...
फोटो - http://v.duta.us/MYNYzQAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/fikQHQAA