😱इस देश के पूर्व राष्ट्रपति के 🗣खिलाफ लगे हैं यौन शोषण के✊ आरोप
महिलाओं के प्रति यौन शोषण के मामले पूरी दुनिया में बढ़े हैं। हाल ही में मीटू कैंपेन में कई महिलाओं ने अपनी आपबीती कही। इसके बाद कई नामी लोगों के ऊपर से अच्छाई का नकाब भी हट गया।
आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इससे ही मिलता जुलता मामला अभी तक उनके गले की फांस बना हुआ है। बहरहाल, यहां पर हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वह भी एक देश के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। इस लिहाज से यह पूरी दुनिया को बेहद शर्मशार करने वाली घटना है।
इस शर्मसार कर देने वाली घटना के घेरे में कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति ओस्कर आरियास हैं। ओस्कर पर पांचवीं बार किसी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि उनके ही देश की मिस कोस्टा रिका रह चुकी याजमीन मोरलस हैं।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में उन्होंने न सिर्फ उन्हें उनकी इच्छा के बिना छुआ बल्कि जबरन चुंबन भी लिया। घटना के चार वर्ष बाद वह इस मामले को सभी के सामने लाने की हिम्मत जुटा सकीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ इसको लेकर आपराधिक मामला भी दर्ज करवाया है।
यहां पढे़ं पूरी खबर - http://v.duta.us/jZ-iXgAA